Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

कांग्रेस विधायक दल की बैठक टली, अब सोनियां गांधी लेंगी अंतिम फैसला!

Written by  Arvind Kumar -- September 19th 2021 10:48 AM
कांग्रेस विधायक दल की बैठक टली, अब सोनियां गांधी लेंगी अंतिम फैसला!

कांग्रेस विधायक दल की बैठक टली, अब सोनियां गांधी लेंगी अंतिम फैसला!

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में अब सियासी घमासान चल रहा है। कल (शनिवार) शाम सीएलपी की बैठक के बाद किसी तरह की सहमति बन नहीं पाई। लंबी चर्चा के बाद भी पंजाब कांग्रेस की अगली राजनीति को लेकर कुछ आम राय नहीं बन पाई। जिसके बाद अब आज (रविवार) एक बार फिर सीएलपी की बैठक होने जा रही थी। लेकिन इस बैठक को टाल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पंजाब के अगला मुख्यमंत्री की रेस में सुनील जाखड़ फ्रंट रनर हैं, अन्य में अंबिका सोनी, विजय इंदर सिंगला, सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हैं। अब बताया जा रहा है कि आलाकमान द्वारा चिट्ठी जारी कर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। यह भी पढ़ें- इस्तीफे के बाद बोले कैप्टन- मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं, आगे की राजनीति में मेरा विकल्प खुला यह भी पढ़ें- बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को छोड़ TMC का दामन थामा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि हरीश रावत और अजय माकन ने कल सभी विधायकों के साथ बैठक की। सभी विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित किया गया है, अब इस पर सोनिया गांधी का जो भी निर्णय होगा वो हमें मंजूर होगा।


Top News view more...

Latest News view more...