Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

हरियाणा: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, सरकार से जल्द वापस लेने की मांग

Written by  Vinod Kumar -- June 27th 2022 12:37 PM
हरियाणा: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, सरकार से जल्द वापस लेने की मांग

हरियाणा: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, सरकार से जल्द वापस लेने की मांग

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस ने हरियाणा में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता युवाओं के समर्थन में सत्याग्रह में शामिल हुए। यूथ कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक सरकार इस कानून को वापिस नहीं लेती तब तक इसके लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ती रहेगी। कांग्रेस ने इस योजना को पूरी तरह से युवा विरोधी बताया। कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार फ़ौज के टुकड़े करना चाहती है। कांग्रेस ने इस योजना की घोर निंदा की है। कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज देशभर में कांग्रेस पार्टी अग्निपथ योजना के खिलाफ शांतिपूर्वक रोष प्रदर्शन कर रही है। यह योजना देश और युवाओं के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ ज्यादती कर रही है। पानीपत में कांग्रेस के नेता विपुल शाह ने कहा कि सरकार फौज के दो टुकड़े करना चाहती है। अगर आने वाले वक्त में जंग छिड़ी जाए तो क्या टेंपररी फ़ौज जंग लड़ेगी। शाह ने कहा कि सरकार पढ़े लिखे युवाओं को चौकीदार बनाना चाहती है। युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू ने कहा कि सरकार किसानों के बाद अब युवाओं को मारने का काम कर रही है। ये योजना पूरी तरह से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आखिर चार साल के बाद युवा कहां जाएगा। ये योजना युवा विरोधी है। देश चारों तरफ से खतरे से घिरा हुआ है, ऐसे में देश को स्थायी फौज की सख्त जरूरत है।


Top News view more...

Latest News view more...