Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

शिमला में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, DC ऑफिस तक निकाली शव यात्रा

Written by  Vinod Kumar -- June 18th 2022 02:32 PM
शिमला में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, DC ऑफिस तक निकाली शव यात्रा

शिमला में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, DC ऑफिस तक निकाली शव यात्रा

शिमला/रमिता सोनी: 'अग्निपथ भर्ती योजना' के खिलाफ देश भर में विरोध की चिंगरी आग का रूप ले रही है। हिमाचल प्रदेश में भी 'अग्निपथ भर्ती योजना' को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। कांग्रेस पार्टी ने शिमला में विधानसभा सदन से लेकर DC ऑफिस तक शव यात्रा निकाली व डीसी ऑफिस के बाहर TOD का पुतला भी जलाया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओ की झड़प भी हो गई। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इस योजना को वापिस लेने की जोरदार मांग उठाई। कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ अन्य जिलों में भी विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की अग्निपथ योजना देश के करोड़ों युवाओं के साथ धोखा है। देश में 40 फीसदी आबादी युवाओं की है और मोदी सरकार चार साल के लिए रोजगार देकर ताउम्र के लिए उन्हें ठोकरें खाने को मजबूर कर चुकी है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर युवाओं के साथ खड़ी है और इसका जोरदार ढंग से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ वीरभूमि भी कहा जाता है। यहां के अधिकांश गांव से युवा सेना में भर्ती होते है, लेकिन अब उनका सेना में जाने का सपना टूट जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...