Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Written by  Arvind Kumar -- August 09th 2021 02:09 PM
पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

रोहतक। हरियाणा पुलिस के पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने रोहतक में प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा व सुभाष बत्रा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में दो दर्जन से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने राज्यपाल से मुख्यमंत्री खट्टर को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षा रद्द होना आम बात हो चुकी है। भर्ती परीक्षाओं की सौदेबाजी होती है और परीक्षा से पहले हर व्यक्ति के पास प्रश्न पत्र उपलब्ध होता है। भर्ती रद्द कर सरकार ने करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है। यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में पार्किंग का टिकट बेचने को मजबूर युवा मुक्केबाज (Video) यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा के इतिहास रचने के पीछे की कहानी कांग्रेस नेता सुभाष बत्रा ने जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर कई मांग रखी। नेताओं ने केंद्र व हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घोटालों की सरकार बताया। पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने किसान आंदोलन, जासूसी कांड, महंगाई, बढ़ते पेट्रोल - डीजल के दामों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाय उनकी जेब से पैसे निकलवाने में लगी है। हरियाणा सरकार आज हर मुद्दे पर विफल हो चुकी है। सरकार को गद्दी छोड़कर लोगों को राहत देने चाहिए।


Top News view more...

Latest News view more...