Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

राहुल गांधी से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन, कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

Written by  Vinod Kumar -- June 16th 2022 03:55 PM
राहुल गांधी से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन, कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

राहुल गांधी से ED की पूछताछ को लेकर कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन, कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। जम्मू से लेकर केरल तक कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ में भी आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस ने इनके खिलाफ वॉचर कैनेन का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ कर सेक्टर 36 थाने में ले गई। प्रदर्शन में पूर्व सांसद और सीनियर कांग्रेसी नेता पवन कुमार बंसल, सतीश कैंथ समेत अन्य नेता और कई कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। कांग्रेस पंजाब राजभवन जाकर राज्यपाल को इस मामले में ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले गई। थाने में भी कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी रहा। हैदराबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और आगजनी कर दी। इसके बाद पुलिस ने कईं नेतओं को हिरासत में ले लिया। वहीं, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने एक पुलिस अधिकारी को कॉलर से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

हिमाचल राजभवन के बाहर भी कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि बीजेपी राहुल गांधी से डरती है और इसी कारण गलत और झूठे मुकदमे बनाकर राहुल गांधी को तंग किया जा रहा है।

Top News view more...

Latest News view more...