Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

कांग्रेस की एक और सूची जारी, हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब की सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Written by  Arvind Kumar -- April 03rd 2019 10:07 AM
कांग्रेस की एक और सूची जारी, हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब की सीटों पर उतारे प्रत्याशी

कांग्रेस की एक और सूची जारी, हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब की सीटों पर उतारे प्रत्याशी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। 20 उम्मीदवारों की इस सूची में कांग्रेस ने पंजाब से छह उम्मीदवार, चंडीगढ़ से एक, गुजरात से चार उम्मीदवार, झारखंड से तीन उम्मीदवार, ओडिशा और कर्नाटक से दो -दो प्रत्याशी तथा हिमाचल और दादरा नगर हवेली से एक- एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। [caption id="attachment_277839" align="aligncenter" width="761"]Congress List कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची[/caption] कांग्रेस ने इस बार चंडीगढ़ से पूर्व रेल मंत्री रहे पवन कुमार बंसल को प्रत्याशी बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पटियाला से प्रत्याशी बनाया गया है। इनके अलावा सुनील जाखड़ को गुरदासपुर, गुरतीज सिंह को अमृतसर, रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना और संतोष सिंह चौधरी को जालंधर से फिर प्रत्याशी बनाया गया है। यह भी पढ़ें : कांग्रेस और इनेलो के पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल, कई अन्य ने भी ली सदस्यता


Top News view more...

Latest News view more...