Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर जारी, पिछले 24 घंटों में 70,421 नए मामले

Written by  Arvind Kumar -- June 14th 2021 09:39 AM
कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर जारी, पिछले 24 घंटों में 70,421 नए मामले

कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर जारी, पिछले 24 घंटों में 70,421 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले 24 घंटों में देश में COVID19 के 70,421 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,10,410 हो गई है। वहीं 3,921 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,74,305 हो गई है। इसी के साथ 1,19,501 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,81,62,947 पहुंच गई है। देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,73,158 है। यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा, बस पलटने से कई लोग घायल यह भी पढ़ें– प्री मानसून की पहली बारिश में ही तालाब में तब्दील हो गईं सड़कें 719 doctors died of Covid-19 in second wave of coronavirus pandemic: IMA इस बीच देश में वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों पर चल रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 14,99,771 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,48,49,301 पहुंच गया है। Coronavirus India News Update : India reports 91,702 new cases, 3,403 deaths in last 24 hoursदेश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले कम होते जा रहे हैं। इसी के चलते सरकार ने रियायतों का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने आज से दिल्‍ली में बाजार, मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स में सारी दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खोलने की छूट दे दी है। वहीं, दिल्‍ली में रेस्टोरेंट्स और निजी दफ्तरों को खोलने की अनुमति भी दी गई है।


Top News view more...

Latest News view more...