Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

कोरोना के मामलों में मामूली कमी, पिछले 24 घंटे में 3,68,147 नए मामले

Written by  Arvind Kumar -- May 03rd 2021 10:32 AM -- Updated: May 03rd 2021 10:35 AM
कोरोना के मामलों में मामूली कमी, पिछले 24 घंटे में 3,68,147 नए मामले

कोरोना के मामलों में मामूली कमी, पिछले 24 घंटे में 3,68,147 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के मामलों में मामूली कमी दर्ज की गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,417 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,18,959 हो गई है। रविवार को देश में कोरोनावायरस के 3,92,488 नए मामले सामने आए थे और इस दौरान 3689 लोगों की मौत हुई थी। इस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,13,642 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,62,93,003 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,71,98,207 हो गया है। इस बीच ऑक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तरों का संकट बरकरार है। अस्पतालों में अभी भी व्यवस्था चरमराई हुई है। ऑक्सीजन और बिस्तरों के लिए मरीज मारे मारे फिर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कोरोना महामारी से पीड़ित जरूरतमंदों के इलाज में मदद करें यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर बोले- हरियाणा में जल्द चालू होंगे पांच ऑक्सीजन प्लांट कोरोना की चेन तोड़ने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन का रास्ता अपनाया है। हरियाणा में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं पंजाब में भी कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सख्ती बढ़ाई है।


Top News view more...

Latest News view more...