New Update
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 1,52,734 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,80,47,534 हो गई है। वहीं 3,128 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,29,100 हो गई है।
कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 91.60% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 9.04% और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.07% है जो लगातार 7 दिनों से 10% से कम है। 2,38,022 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,56,92,342 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,26,092 है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा
यह भी पढ़ें- मेडिकल सुविधाओं की कालाबाजारी पर हरियाणा पुलिस का एक्शन
इस बीच देश में वैक्सीनेशन अभियान भी चल रहा है। कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,31,54,129 हो गया है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 21 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराकें दी गईं।
-