Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट, एक दिन में 2,22,315 नए मामले

Written by  Arvind Kumar -- May 24th 2021 11:54 AM
कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट, एक दिन में 2,22,315 नए मामले

कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट, एक दिन में 2,22,315 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,22,315 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,67,52,447 हो गई है। वहीं 4,454 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है। Coronavirus : India reports 2,57,299 new COVID-19 cases, 4,194 deaths in last 24 hours ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स(GoM) की 27वीं बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने बताया कि सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं। यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक बार फिर 1 हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

Coronavirus : India reports 2,57,299 new COVID-19 cases, 4,194 deaths in last 24 hoursवहीं एक दिन में 3,02,544 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,37,28,011 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,20,716 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 9,42,722 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,60,51,962 हुआ। Coronavirus : India reports 2,57,299 new COVID-19 cases, 4,194 deaths in last 24 hoursइसे साथ ही आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस(ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं।

Top News view more...

Latest News view more...