Advertisment

कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 3 लाख से अधिक लोग हुए स्वस्थ

author-image
Arvind Kumar
New Update
कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 3 लाख से अधिक लोग हुए स्वस्थ
Advertisment
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 3 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 1,62,93,003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। publive-imageपिछले 24 घंटों में दर्ज की गई 3,00,732 रिकवरी के साथ राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रतिशत हो गई है। नई रिकवरी के 73.49 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। यह भी पढ़ें- 
Advertisment
कोरोना महामारी से पीड़ित जरूरतमंदों के इलाज में मदद करें यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर बोले- हरियाणा में जल्द चालू होंगे पांच ऑक्सीजन प्लांट पिछले 24 घंटों में 3,68,147 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और बिहार सहित दस राज्यों की नए मामलों में 73.78 प्रतिशत भागीदारी है। publive-image
Advertisment
Coronavirus Pun­jab: Manda­tory test­ing in con­tain­ment zones can be su­per-spreader move महाराष्ट्र ने 56,647 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 37,733 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर जबकि 31,959 नए मामलों के साथ केरल तीसरे स्थान पर है। भारत के कुल सक्रिय मामले 34,13,642 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 17.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 63,998 मामलों की शुद्ध बढ़ोतरी दर्ज की गई है। publive-imageमहाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार सहित 12 राज्यों की भारत के कुल सक्रिय मामलों के 81.46 प्रतिशत में भागीदारी है। -
corona-cases-in-india coronavirus-recoveries-india corona-update-india covid-deaths-india-update
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment