Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना के केस 20 हजार के पार, एक्टिव मरीज डेढ़ लाख के करीब

Written by  Vinod Kumar -- July 17th 2022 11:04 AM
भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना के केस 20 हजार के पार, एक्टिव मरीज डेढ़ लाख के करीब

भारत में लगातार चौथे दिन कोरोना के केस 20 हजार के पार, एक्टिव मरीज डेढ़ लाख के करीब

भारत में कोरोना के बढ़ते केसों ने एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी है। आज फिर कोरोना के नए मामले 20 हजार से ज्यादा दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। सक्रिय मरीजों की संख्या में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। आज जारी किए गए स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 20, 528 केस दर्ज हुए हैं। ये कल की तुलना में 2.4% ज्यादा हैं। इसी दौरान 49 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है। इससे पहले शनिवार को 20,044 जबकि शुक्रवार को कोरोना के 20,038 मामले सामने आए थे। indiacovid2 लगातार चार दिनों से भारत में कोरोना के केस 20 हजार से अधिक आए हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस में दुनिया भर में लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। शनिवार को देशभर में कोरोना के 20,044, शुक्रवार को 20,038 मामले सामने आए थे। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना का रिकवरी रेट अब 98.47% है। पिछले 24 घंटों में कुल 17 हजार 790 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। देश में बढ़ रहे एक्टिव केस चिंता का विषय है। फिलहाल देश में कोरोना के 1 लाख 43 हजार 449 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 2,689 का इजाफा हुआ है। वहीं, बीते 24 घंटे में 17,790 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस दौरान 49 मरीजों की जान भी चली गई। इस महामारी अब तक कुल 5,25,709 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार लगातार वैक्सीनेशन अभियान में तेजी ला रहा है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 199.98 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। ICMR के अनुसार कोविड-19 के लिए 16 जुलाई तक 86 करोड़ 94 लाख 25 हजार 632 सैंपल की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 3 लाख 92 हजार 569 सैंपल की जांच शनिवार को की गई थी।


Top News view more...

Latest News view more...