Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

देश में लगातार बढ़ रही कोरोना रिकवरी दर, 81 फीसदी के पार पहुंची

Written by  Arvind Kumar -- September 23rd 2020 05:13 PM
देश में लगातार बढ़ रही कोरोना रिकवरी दर, 81 फीसदी के पार पहुंची

देश में लगातार बढ़ रही कोरोना रिकवरी दर, 81 फीसदी के पार पहुंची

 नई दिल्ली। भारत में कोविड मरीजों के रिकवरी में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। भारत में लगातार 5वें दिन ठीक होने वाले नये मरीजों की संख्या नये मामलों की तुलना में अधिक हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 89,746 कोविड मरीज ठीक हुए हैं, जबकि सामने आए पुष्टि वाले नए मामलों की संख्या 83,347 है। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 45,87,613 हो गई है। आज रिकवरी रेट 81.25 प्रतिशत रही। Coronavirus Recovery Rate continues to rise in India educareभारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक हैं। वैश्विक रिकवरी में इसका योगदान 19.5 प्रतिशत है। नये मामलों की तुलना में भारत में अधिक लोगों के ठीक होने में कई राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों का योगदान है। नए मामलों की तुलना में 17 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में नई रिकवरी अधिक हुई हैं। यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति से मिला अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल, कृषि बिलों पर हस्ताक्षर ना करने का आग्रह यह भी पढ़ें: शिरोमणि अकाली दल हरियाणा इकाई की बैठक, चक्का जाम का किया समर्थन Coronavirus Recovery Rate continues to rise in India ठीक होने वाले नए मामलों में से 75 प्रतिशत दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और हरियाणा शामिल हैं। Coronavirus Recovery Rate continues to rise in India ठीक जोने वाले मरीजों में से 20,000 से अधिक नए मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में एक दिन में 10,000 से मरीज ठीक हुए।


Top News view more...

Latest News view more...