Advertisment

अब नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्ट अधिकारी, संपत्ति से होगी करप्शन की रकम की वसूली: दुष्यंत चौटाला

author-image
Vinod Kumar
New Update
अब नहीं बख्शे जाएंगे भ्रष्ट अधिकारी, संपत्ति से होगी करप्शन की रकम की वसूली: दुष्यंत चौटाला
Advertisment
फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: हरियाणा विपक्ष लगातार सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। निगमों, कार्यालयों में भ्रष्टाचार के कई केसों का खुलासा भी हुआ है। हरियाणा सरकार अब भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शने के मूड़ में नहीं है। फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की संपत्ति से ही अब करप्शन की रकम की वसूली की जाएगी। फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले को लेकर किए गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न केवल फरीदाबाद बल्कि पूरे प्रदेश में किसी भी कीमत पर करप्शन करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। publive-image वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजपी ने हरियाणा में पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ने या ना लड़ने को लेकर फैसला नहीं किया है। पंचायत चुनाव कराने के लिए सरकार ने चुनाव आयोग को कहा है। वही, मेवात में हुई डीएसपी की हत्या के मामले पर उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है और जहां तक विपक्षी प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ने की बात करते हैं तो ये निराधार है क्योंकि सभी मामलों में गिरफ्तारियां की जा रही है।-
corruption haryana dushyant-chautala corrupt-officials
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment