Advertisment

UP Assembly Election 2022: चुनावी रैली में कंबल लूटने के लिए मची भगदड़, भीड़ में कई महिलाएं दबने से हुई चोटिल

author-image
Vinod Kumar
New Update
UP Assembly Election 2022: चुनावी रैली में कंबल लूटने के लिए मची भगदड़, भीड़ में कई महिलाएं दबने से हुई चोटिल
Advertisment
UP Assembly Election 2022: मेरठ के जानीखुर्द में शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की रैली में कंबल के लिए लूट मच गई। जानीखुर्द में प्रसपा की रैली में कंबल बांटे जाने का कार्यक्रम था। कंबल वितरण के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। बेकाबू भीड़ ने कंबल लूट लिए। इसी भगदड़ में कई महिलाएं गिर गईं और उन्हें चोटें भी आई हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता अमित जानी ने सिवाल खास से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की हुई है। इसी को लेकर अमित जानी ने जन संकल्प रैली का आयोजन किया था। इस रैली में कंबल वितरण के नाम पर लोगों की भीड़ को बुला लिया गया। जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग जनसभा स्थल पर कंबल लेने के लिए लाइन में लग गए। दोपहर बारह बजे तक हजारों लोगों की भीड़ कंबल लेने के लिए लाइन में लग चुकी थी। लाइनों में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे।
Advertisment
 UP Assembly Election 2022,  Assembly Election 2022, hindi news, PSP  rally    blankets, यूपी चुनाव 2022, यूपी इलेक्शन 2022  कंबल लूटने के लिए मची भगदड़ रैली के बाद जब कम्बल वितरण का नंबर आया तो भीड़ बेकाबू हो गई। लोग कंबल लेने के लिए एक ही बार टूट पड़े। करीब एक घंटे तक लूटपाट का सिलसिला चलता रहा। कम्बल पाने की आस में महिलाएं भी भीड़ में घुस गई और बेकाबू भीड़ में दब गईं। भीड़ के बेकाबू होने के कारण कई महिलाओं को चोटें भी आई हैं।  UP Assembly Election 2022,  Assembly Election 2022, hindi news, PSP  rally    blankets, यूपी चुनाव 2022, यूपी इलेक्शन 2022  कंबल लूटने में मची भगदड़ इसके बाद में पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। रैली में कंबल के लिए बेकाबू भीड़ से कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। ये आयोजन महामारी को दावत दे रहे हैं। अगर बेकाबू भीड़ और भारी अव्यवस्था के चलते अगर किसी की मौत हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता है।  UP Assembly Election 2022,  Assembly Election 2022, hindi news, PSP  rally    blankets, यूपी चुनाव 2022, यूपी इलेक्शन 2022  बेकाबू भीड़-
hindi-news up-assembly-election-2022 assembly-election-2022 psp-rally blankets
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment