Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

इस खास मकसद से इंडिया गेट के लिए रवाना हुई साइकिल यात्रा

Written by  Arvind Kumar -- February 01st 2019 06:04 PM -- Updated: February 01st 2019 06:07 PM
इस खास मकसद से इंडिया गेट के लिए रवाना हुई साइकिल यात्रा

इस खास मकसद से इंडिया गेट के लिए रवाना हुई साइकिल यात्रा

भिवानी। सामाजिक सद्धभावना को बढ़ावा देने के मकसद से यूथ हॉस्टल परिसर से युवा शक्ति बदलाव की ओर संगठन द्वारा साइकिल तिरंगा यात्रा शुरू की गई। यात्रा का शुभारंभ रमेश ओला और भिवानी विधायक की पत्नी प्रेमलता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस यात्रा में 111 युवा भाग ले रहे हैं जो हरियाणा से दिल्ली के इंडिया गेट तक जाएंगे। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी अशोक भारद्वाज,राज्य पुरस्कार अवॉर्डी अशोक सिवाच कर रहे हैं। यात्रा के संयोजक अशोक सिवाच और पूर्व विधायक शशिरंजन परमार सहित अनेक वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश और देश में भाईचारा खत्म होता जा रहा है। इतना ही नहीं देश में जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, देश के गौरव के लिए एकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।


Top News view more...

Latest News view more...