Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

महाराष्ट्र में 129 साल बाद इतना भयानक तूफान, जड़ समेत उखड़े कई पेड़

Written by  Arvind Kumar -- June 03rd 2020 07:07 PM
महाराष्ट्र में 129 साल बाद इतना भयानक तूफान, जड़ समेत उखड़े कई पेड़

महाराष्ट्र में 129 साल बाद इतना भयानक तूफान, जड़ समेत उखड़े कई पेड़

मुंबई। चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' अब कमजोर पड़ चुका है। तूफान निसर्ग के चलते मुंबई में तेज़ बारिश और आंधी चली। चक्रवात के चलते कई बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गए। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। अब पेड़ों की कटाई और सड़कों की सफाई का काम जारी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार महाराष्ट्र में 129 साल बाद इतना भयानक तूफान आया है। तूफान के चलते एनडीआरएफ समेत तमाम सुरक्षा एजंसियां अलर्ट थीं। अब महाराष्ट्र में चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है और राहत व बचाव कार्य जोरों पर है। तूफान के बाद मुंबई में बारिश अब थम चुकी है और एयरपोर्ट को भी खोल दिया गया है। एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। दोपहर में एक विमान के रनवे पर फिसलने के बाद शाम 7 बजे तक के लिए विमानों का आवागमन रोक लिया गया था। Cyclone Nisarga | Cyclone Nisarga Updates | Hindi News---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...