Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

कोरोना से भी खतरनाक वायरस का पहला मामला आया सामने

Written by  Arvind Kumar -- August 10th 2021 12:58 PM
कोरोना से भी खतरनाक वायरस का पहला मामला आया सामने

कोरोना से भी खतरनाक वायरस का पहला मामला आया सामने

नई दिल्ली। अभी तक पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खतरे से ही जूझ रही है। इस बीच पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी में घातक मारबर्ग वायरस के मामले की पुष्टि हुई है। यह वायरस इबोला और कोरोना से भी खतरनाक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस वायरस से पिछले दिनों एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिस कारण यहां के लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इसकी मृत्यु दर 88 फीसदी तक होती है। यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- शहीदों के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा WHO के अनुसार मारबर्ग वायरस आमतौर पर चमगादड़ की गुफाओं से जुड़ा होता है। इसका संक्रमण संक्रमित लोगों के शारीरिक तरल पदार्थ, या दूषित सतहों और सामग्रियों के संपर्क में आने से फैलता है।


Top News view more...

Latest News view more...