Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी, हादसे में मरने वालों की संख्या में भी गिरावट

Written by  Arvind Kumar -- January 20th 2021 09:45 AM
हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी, हादसे में मरने वालों की संख्या में भी गिरावट

हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी, हादसे में मरने वालों की संख्या में भी गिरावट

चंडीगढ़। हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में 16 प्रतिशत कमी आई है। सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में भी 12 प्रतिशत कमी हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित परिवहन विकास परिषद की 40 वीं बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा की दिशा में हरियाणा में परिवहन विभाग,पुलिस विभाग,लोक निर्माण विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है। [caption id="attachment_467654" align="aligncenter" width="700"]Fall in Road Accidents हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी, हादसे में मरने वालों की संख्या में भी गिरावट[/caption] यह भी पढ़ें- टैक्स चोरी रोकने के लिए डिप्टी सीएम ने स्पेशल टीम बनाने के दिए निर्देश यह भी पढ़ें- DRDO ने मोटर बाइक एम्बुलेंस ‘रक्षिता’ CRPF को सौंपी, जानिए क्या हैं खासियतें? परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्य राजमार्गों पर कुल 34 ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए गए हैं। हरियाणा में ओवर लोडिड वाहनों को नियंत्रित करने की दिशा में जिलों में पोर्टेबल भार तोलक यंत्र प्रदान किए गए हैं। हरियाणा में 03 चालक प्रशिक्षण व अनुसंधान केन्द्र स्थापित किए हुए हैं। प्रदेश में 09 अनुसंधान केन्द्र और स्थापित किए जा रहे हैं। हरियाणा में 01 निरीक्षण एवं प्रमाणिकरण केंद्र भी कार्यरत है। प्रदेश में 06 निरीक्षण एवं प्रमाणिकरण केंद्र और स्थापित किए जाएंगे। [caption id="attachment_467655" align="aligncenter" width="696"]Fall in Road Accidents हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी, हादसे में मरने वालों की संख्या में भी गिरावट[/caption] हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियों के लिए विशेष दिशा निर्देश क्रियान्वित हैं। हरियाणा में 26 नवंबर,2020 से हरियाणा राज्य परिवहन की कुल 2176 बसों का पूर्ण क्षमता के साथ संचालन किया जा रहा है। इनमें से कुल 960 बसें विभिन्न राज्यों- उत्तर प्रदेश, राजस्थान,उत्तराखंड, हिमाचल के क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं। [caption id="attachment_467656" align="aligncenter" width="696"]Fall in Road Accidents हरियाणा में सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी, हादसे में मरने वालों की संख्या में भी गिरावट[/caption] उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 18 जनवरी से 17 फरवरी तक 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' आयोजित किया जा रहा है। 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह' के अंतर्गत नई दिल्ली में विज्ञान भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई परिवहन विकास परिषद की 40 वीं बैठक में राज्यों के परिवहन मंत्रियों ने भाग लिया।


Top News view more...

Latest News view more...