Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सबसे बड़े दुश्मन: कृष्णमूर्ति हुड्डा

Written by  Arvind Kumar -- April 01st 2021 02:21 PM
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सबसे बड़े दुश्मन: कृष्णमूर्ति हुड्डा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सबसे बड़े दुश्मन: कृष्णमूर्ति हुड्डा

रोहतक। (अंकुर सैनी) किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी की तरफ से 4 अप्रैल को जींद में होने वाली किसान महापंचायत का अब कांग्रेस पार्टी ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा ने बयान दिया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सबसे बड़े दुश्मन हैं, उन्होंने प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात किया है, इसलिए उनकी इस पंचायत का हर हरियाणा वासी को विरोध करना चाहिए। [caption id="attachment_485649" align="aligncenter" width="700"]Aap Mahapanchayat in Jind दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सबसे बड़े दुश्मन: कृष्णमूर्ति हुड्डा[/caption] कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल को लेकर पंजाब के पक्ष में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि एसवाईएल नहर नहीं बननी चाहिए, अब वे किस मुंह से हरियाणा की धरती पर आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल या तो अपने उस बयान पर माफी मांगे, वरना उनका विरोध किया जाएगा। [caption id="attachment_485646" align="aligncenter" width="700"]Aap Mahapanchayat in Jind दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सबसे बड़े दुश्मन: कृष्णमूर्ति हुड्डा[/caption] यह भी पढ़ें- चालान काट रही ट्रैफिक पुलिस की टीम पर युवकों ने चढ़ाई बाइक, एक कर्मी बुरी तरह से घायल यह भी पढ़ें- अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब रहेगा अवकाश हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो उनका विरोध करेगी ही, साथ में हर हरियाणावासी को अरविंद केजरीवाल का विरोध करना चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री हरियाणा के रहने वाले हैं, लेकिन उनका यह बयान हरियाणा के साथ विश्वासघात है। जब तक इस बयान पर माफी नहीं मांगेंगे, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। हुड्डा ने कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता हैं और यह पार्टी का ही अधिकारिक बयान है कि अरविंद केजरीवाल का विरोध किया जाना चाहिए, जिसने हरियाणा के किसानों के साथ धोखा किया है। [caption id="attachment_485645" align="aligncenter" width="700"]Aap Mahapanchayat in Jind दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हरियाणा के सबसे बड़े दुश्मन: कृष्णमूर्ति हुड्डा[/caption] बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुख्य संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 4 अप्रैल को जींद में किसानों के समर्थन में एक महापंचायत को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पार्टी पहले दिन से ही किसानों के समर्थन में खड़ी है और आगे भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तब तक चलेगी जब तक कि किसानों की मांगे पूरी नहीं हो जातीं।


Top News view more...

Latest News view more...