साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण, ब्रह्मसरोवर में स्नान के लिए पहुंचे लोग
कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) आज 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इस दौरान स्नान का काफी महत्व है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी हजारों श्रद्धालु शाही स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह 8:15 बजे से शाही स्नान शुरू हो गया है जो 10:55 बजे तक चलेगा। सूर्य ग्रहण के चलते आज देशभर के मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। ग्रहण खत्म होने के बाद ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे। [caption id="attachment_373023" align="aligncenter" width="700"] साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण, ब्रह्मसरोवर में स्नान के लिए पहुंचे लोग[/caption] अनुमान है कि करीब 10 लाख लोग सूर्यग्रहण के चलते कुरूक्षेत्र पहुंचेंगे। हालांकि आज भी कोहरा छाया रहा और सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। ठंडी हवाओं ने मौसम को काफी सर्द कर दिया है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों की संख्या कम होने का अनुमान है लेकिन प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
[caption id="attachment_373024" align="aligncenter" width="700"] साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण, ब्रह्मसरोवर में स्नान के लिए पहुंचे लोग[/caption] यह भी पढ़ें: बेटियों की आत्मनिर्भरता के लिए शिक्षा बेहद जरूरी : नैना चौटाला ---PTC NEWS--Tamil Nadu: Solar eclipse witnessed in Chennai pic.twitter.com/7cDz6NSgmc — ANI (@ANI) December 26, 2019