Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

हरियाणा कांग्रेस में हुई बंपर ज्वाइनिंग, संघ प्रचारक से लेकर AAP-BJP और JJP नेताओं ने थामा 'हाथ'

Written by  Vinod Kumar -- August 22nd 2022 05:32 PM
हरियाणा कांग्रेस में हुई बंपर ज्वाइनिंग, संघ प्रचारक से लेकर AAP-BJP और JJP नेताओं ने थामा 'हाथ'

हरियाणा कांग्रेस में हुई बंपर ज्वाइनिंग, संघ प्रचारक से लेकर AAP-BJP और JJP नेताओं ने थामा 'हाथ'

चंडीगढ़/अभिषेक तक्षक: आज चंडीगढ़ में बीजेपी, आम आदमी पार्टी, जेजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। लगभग 60 विरोधी पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता बीजेपी में शामिल हुए। इस सूची में एक संघ प्रचारक भी शामिल है। दीपेंद्र हुड्डा ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा सरकार शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने में लगी है। आज स्कूल बंद किये जा रहे हैं, शिक्षक सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक कांग्रेस में लोग शामिल हो रहे हैं। भारी संख्या में जनता का प्यार कांग्रेस को मिल रहा है, दूसरे दलों के वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, जेजेपी, बीजेपी के साथ-साथ संघ के प्रचारक भी आज कांग्रेस पार्टी का दामन दाम रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने अपनी पार्टी के गलत निर्णयों को देखते हुए कांग्रेस का रुख किया है। हमें पूरा विशवास है कि आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी। कुलदीप बिश्नोई पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा कि जिन लोगों ने राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग और बीजेपी ज्वाइन करने वाले नेता से जनता दुखी है। वे जनता के बीच नही जाते हैं, लोगो की सुनवाई नही है। कुलदीप बिश्नोई की कार्यशैली से तंग जनता कांग्रेस पर अपना विश्वास जताएगी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजपी सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ 8 स्कूल खोले हैं और 301 एक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगभग 463 स्कूल अपग्रेड किए गए हैं। इसकी तुलना में हमारी सरकार ने 9 साल में 1313 स्कूल अपग्रेड किए थे। यमुनानगर से शिक्षा मंत्री संबंध रखते हैं और उनके गृह जिले में ही सबसे ज्यादा स्कूल बंद किये हैं। कांग्रेस सरकार में 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती हुई थी। सरकार ने कई शिक्षकों के पद खाली कर दिए। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारे समय में साढ़े 19 लाख बच्चों को छात्रवृति दी जाती थी, इस सरकार ने इन बच्चों को इस लाभ से क्यों वंचित किया है। हमारी कोई यूनिवर्सिटी टॉप 100 में नहीं है। शिक्षा मंत्री और भाजपा सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं, हम RTI के अनुसार आकड़ों पर बात कर रहे हैं।


Top News view more...

Latest News view more...