Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

बिंदल की हिमाचल BJP अध्यक्ष पद की ताजपोशी, नहीं पहुंचे शांता और धूमल

Written by  Arvind Kumar -- January 18th 2020 02:31 PM
बिंदल की हिमाचल BJP अध्यक्ष पद की ताजपोशी, नहीं पहुंचे शांता और धूमल

बिंदल की हिमाचल BJP अध्यक्ष पद की ताजपोशी, नहीं पहुंचे शांता और धूमल

शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष के पद पर डॉ. राजीव बिंदल की ताजपोशी हो गई है। भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने राजीव बिंदल की हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। ताजपोशी में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय सहित तमाम मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। [caption id="attachment_380894" align="aligncenter" width="700"]Dr Rajeev Bindal Appointed as Himachal Pradesh BJP President बिंदल की हिमाचल BJP अध्यक्ष पद की ताजपोशी, नहीं पहुंचे शांता और धूमल[/caption] ताजपोशी में पुर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल नहीं दिखे। जिसके कई सियासी मायने भी निकलने शुरू हो गई हैं। हालांकि प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का शुभकामना संदेश समारोह में कार्यकर्ताओं को पढ़ कर सुनाया गया लेकिन दोनों भाजपा के दिग्गज नेता कार्यक्रम में नहीं पहुँचे। [caption id="attachment_380893" align="aligncenter" width="700"]Dr Rajeev Bindal Appointed as Himachal Pradesh BJP President बिंदल की हिमाचल BJP अध्यक्ष पद की ताजपोशी, नहीं पहुंचे शांता और धूमल[/caption] समारोह में प्रदेशभर से सैकड़ों कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ ढोल नगाड़ों और पारंपरिक परिधान के साथ पहुंचे। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय परिषद के लिये चार नाम की घोषणा भी की गई जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनिता धीमान, मंडी से राकेश जम्वाल, कांगड़ा से राजेंद्र गर्ग और शिमला संसदीय क्षेत्र से सुखराम चौधरी के नाम राष्ट्रीय परिषद के लिये मनोनीत किये गए। [caption id="attachment_380892" align="aligncenter" width="700"]Dr Rajeev Bindal Appointed as Himachal Pradesh BJP President बिंदल की हिमाचल BJP अध्यक्ष पद की ताजपोशी, नहीं पहुंचे शांता और धूमल[/caption]

ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिंदल के लंबे अनुभव और कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा और सुदृढ़ होगी। यह भी पढ़ें: 90 की उम्र में चंडीगढ़ की इस महिला ने शुरू किया स्टार्टअप, युवाओं के लिए पेश की मिसाल

---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...