Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत...बच्चों समेत 4 की मौत

Written by  Vinod Kumar -- July 23rd 2022 12:36 PM
डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत...बच्चों समेत 4 की मौत

डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत...बच्चों समेत 4 की मौत

गुरुग्राम: पुन्हाना-होडल मार्ग पर मढ़िया की मोड़ पर एक डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे गड्ढों में जा गिरे। डंपर थ्री व्हीलर के ऊपर गिर गया, जिससे थ्रीव्हीलर में सवार ज्यादातर सवारियां डंपर के नीचे दब गई। इस घटना में दो महिला सहित 7 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही तीन बच्चों सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुनहाना सीएचसी से राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड़ रेफर कर दिया गया। नलहड़ मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज चल रहा है। जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरा ऑटो पुन्हाना से होडल के लिए चला था। जैसे ही ऑटो मढ़िया की मोड़ के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन गड्ढों में जाकर गिरे। घटना में थ्री व्हीलर का पूरी तरह से कचूमर निकल गया। मृतकों दल्लाबास गांव में पढ़ाने वाली एक अध्यापिका भी शामिल बताई जा रही है। इस हादसे के दौरान होडल-पुनहाना मार्ग तकरीबन आधे घंटे जाम रहा, लेकिन पुलिस के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए जाम को खुलवा दिया। जानकारी के मुताबिक एक महिला व चार पुरुषों के शव पुनहाना सीएचसी में रखे गए तो एक महिला व एक पुरुष का शव पलवल अस्पताल में बताया जा रहा है। जिनको हादसे के बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए पलवल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने वहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुटने लगी। स्वास्थ्य विभाग ने घायलों व मृतकों को मदद पहुंचाने के लिए चार एंबुलेंस अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा से घटनास्थल के लिए रवाना की। दो एंबुलेंस में चार घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, बाकी मृतकों के शवों को लेकर पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस सड़क हादसे में मरने वाले व घायलों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में लग गई है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बिछोर पुलिस मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने तथा शवों का पंचनामा कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।


Top News view more...

Latest News view more...