Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

चंडीगढ़ में रावण दहन होगा खास, 92 फीट होगा रावण का पुतला, लेजर शो भी होगा आयोजित

Written by  Vinod Kumar -- October 04th 2022 05:48 PM
चंडीगढ़ में रावण दहन होगा खास, 92 फीट होगा रावण का पुतला, लेजर शो भी होगा आयोजित

चंडीगढ़ में रावण दहन होगा खास, 92 फीट होगा रावण का पुतला, लेजर शो भी होगा आयोजित

चंडीगढ़: कल दशहरे के पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले बनकर तैयार हैं। दशहरा कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। चंडीगढ़ में भी रावण दहन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में इस बार भी आधुनिक तकनीक के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। यहां इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 92 फुट, कुंभकरण के पुतले की 85 फुट और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई 82 फुट की रखी गई है। साथ ही करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दशहरा उत्सव के दौरान यहां शाम को लेजर शो भी होगा जो खास तौर से आकर्षण का केंद्र रहेगा और इसके लिए तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं।


Top News view more...

Latest News view more...