Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ आंधी की संभावना

Written by  Arvind Kumar -- June 16th 2019 10:38 AM -- Updated: June 16th 2019 10:40 AM
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ आंधी की संभावना

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ आंधी की संभावना

चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है। तेज रफ्तार आंधी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है। मौसम का यह मिजाज 19 जून तक बरकरार रह सकता है। [caption id="attachment_307263" align="aligncenter" width="700"]weather-2 पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में बदलेंगे मौसम के तेवर, बारिश के साथ आंधी की संभावना[/caption] मौसम में इस बदलाव से मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी मानी जा रही है। किसान भी लंबे समय से प्री मॉनसून की बारिश के इंतजार में है। हालांकि मानसून आने में इस बार देरी होगी लेकिन प्री मॉनसून की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। यह भी पढ़ें : इस झील में दफन है करोड़ों का खजाना, खुद ‘नाग’ भगवान करते हैं खजाने की रक्षा आपको बता दें कि शनिवार तक पंजाब और हरियाणा में गर्मी का सितम जारी रहा है। अधिक्तर शहरों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

—-PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल


Top News view more...

Latest News view more...