Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वन-डे क्रिकेट से लिया सन्यास, क्रिकेट जगत हैरान

Written by  Vinod Kumar -- July 18th 2022 06:09 PM
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वन-डे क्रिकेट से लिया सन्यास, क्रिकेट जगत हैरान

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वन-डे क्रिकेट से लिया सन्यास, क्रिकेट जगत हैरान

इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स ने वनडे क्रिकेट से सन्यास लेकर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए वनडे में भी वो टीम में शामिल थे। भारत के खिलाफ खेली गई सिरीज में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरहम में वो अपना आखिरी वन-डे मैच खेलेंगे। स्‍टोक्‍स ने 104 वनडे मैच खेले और इस प्रारूप में अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर का अंत अपने होमग्राउंड पर करेंगे। स्टोक्स की शानदार पारी के चलते ही इंग्लैंड ने पिछला विश्व कप खिताब जीता था। सन्यास की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी। हालांकि, स्टोक्स टेस्ट और टी-20 खेलते रहेंगे। इस साल वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में भी शामिल किए जा सकते हैं। स्टोक्स को हाल ही में इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। स्टोक्स ने ट्विटर पर इस खबर को साझा करते हुए कहा, 'मैं इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी वनडे मैच मंगलवार को डरहम में खेलूंगा। मैंने इस प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह फैसला करना अविश्वसनीय रूप से काफी कठिन रहा है। मैंने इंग्लैंड की टीम में अपने साथियों के साथ हर मिनट के खेल को पसंद किया है। हमने इस दौरान एक अविश्वसनीय यात्रा की है।' स्टोक्स इस समय दुनिया के सबसे बेस्ट ऑलराउंडर हैं। दाएं हाथ से तेज गेंजबाजी के साथ वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। बेन स्‍टोक्‍स ने अपना वनडे डेब्‍यू 2011 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 104 वनडे में तीन शतक और 21 अर्ध शतक के साथ 2919 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने 74 विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/61 है। बेन स्टोक्स क्रिकेट में करियर बनाने के लिए न्यूजीलैंड से इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे।    

Top News view more...

Latest News view more...