अफगानिस्तान से लोगों को निकालने गया विमान हाईजैक!
नई दिल्ली। अफगानिस्तान से यूक्रेनियाई लोगों को निकालने गए यूक्रेन के विमान का हथियारबंद अपहर्ताओं ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता प्लेन को ईरान लेकर गए हैं। एक विदेशी समाचार समूह ने यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट छापी है। यूक्रेन के उप विदेश मंत्री येवगेनी येनिन ने कहा कि यूक्रेन के एक विमान को अज्ञात लोगों ने हाइजैक कर लिया और उसे ईरान ले गए। ये विमान यूक्रेन के नागरिकों को अफ़ग़ानिस्तान से बाहर निकालने पहुंचा था। यह भी पढ़ें- अर्शी खान को सता रहा अफगानी क्रिकेटर से अपनी सगाई टूटने का डर यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन से हो रहे सड़क जाम का समाधान निकाले केंद्र: सुप्रीम कोर्ट हालांकि तेहरान टाइम्स ने रूसी मीडिया आउटलेट इंटरफैक्स के मुताबिक खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि कीव ने अफ़ग़ानिस्तान में किसी भी यूक्रेन के विमान का हाईजैक होने से इनकार किया है।