Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

100 प्रतिशत श्रमिक स्ट्रैंथ के साथ चल सकेंगी फैक्ट्रियां

Written by  Arvind Kumar -- May 26th 2020 06:02 PM
100 प्रतिशत श्रमिक स्ट्रैंथ के साथ चल सकेंगी फैक्ट्रियां

100 प्रतिशत श्रमिक स्ट्रैंथ के साथ चल सकेंगी फैक्ट्रियां

बहादुरगढ़। (प्रदीप धनखड़) औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ के उद्यमियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब उद्योगपति 100% श्रमिक स्ट्रेंथ के साथ अपनी फैक्ट्रियां चला सकते हैं। इतना ही नहीं फैक्ट्री में अब तीनों शिफ्ट में काम चल सकेगा। जिससे ना सिर्फ फैक्ट्रियों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। बल्कि श्रमिकों को भी ज्यादा से ज्यादा काम मिल सकेगा।

आपको बता दें कि लॉक डाउन 4 में प्रदेश भर में लोगों को काफी सारी रियायतें दी गई है। पहले फैक्ट्रियां शुरू करने के लिए 50% श्रमिकों को भी परमिशन दी गई थी। लेकिन अब सभी फैक्ट्रियां 100% श्रमिक स्ट्रेंथ के चल चल सकती हैं। जिला उद्योग केंद्र कि जीएम संजीत कौर ने बताया कि बहादुरगढ़ में अब तक 2800 से ज्यादा फैक्ट्री मालिकों ने फैक्ट्री शुरू करने के लिए ऑनलाइन परमिशन ली है। इन फैक्ट्रियों में डेढ़ लाख से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार भी मिला है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का कोई भी फैक्ट्री मालिक अब ऑनलाइन परमिशन के साथ अपनी फैक्ट्रियां शुरू कर सकता है। हालांकि कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन अवश्य ही फैक्ट्री मालिकों को करना होगा। लेकिन अब फैक्ट्री शुरू करने के लिए फैक्ट्री मालिकों को डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि सावधानी के साथ वे अपनी फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू कर सकते हैं। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...