New Update
नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में भारत के लिए रजत पदक जीतने पर मणिपुर के इंफाल में मीराबाई चानू के परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है। चानू के रिश्तेदार ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मेरी बहन को रजत पदक मिला है। उसे उसकी मेहनत का फल मिला है।"
बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है।
यह भी पढ़ें- किसानों के बीच पहुंचे ओपी चौटाला, सरकार को बताया लुटेरों को गिरोह
यह भी पढ़ें- छुड़ानी गांव में टूटी मातन लिंक और केसीबी ड्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मीराबाई चानू को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।
-