Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

फरीदाबाद के गांव पावटा का बेटा बना मुंबई का पुलिस आयुक्त

Written by  Arvind Kumar -- March 02nd 2020 10:20 AM
फरीदाबाद के गांव पावटा का बेटा बना मुंबई का पुलिस आयुक्त

फरीदाबाद के गांव पावटा का बेटा बना मुंबई का पुलिस आयुक्त

फरीदाबाद। (सुधीर शर्मा) मुंबई में पुलिस आयुक्त के पद पर परमबीर भडाना की नियुक्ति से फरीदाबाद में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनके पैतृक गांव पावटा मोहब्बताबाद में रह रहे परिवार के सदस्यों को बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग परिजनों को मिठाई खिलाकर बाधाई दे रहे हैं। परमबीर भडाना की मुंबई में पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति से फरीदाबाद के गुर्जर समाज में खास कर हर्ष छाया हुआ है। [caption id="attachment_392640" align="aligncenter" width="700"]Faridabad's Pavta Village son become Mumbai Police Commissioner फरीदाबाद के गांव पावटा का बेटा बना मुंबई का पुलिस आयुक्त[/caption] मुंबई जैसे बड़े नगर में पुलिस आयुक्त नियुक्ति होने पर जहां एक तरफ परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं कंधों पर भारी जिम्मेदारी भी है, क्योंकि मुंबई एक आपराधिक क्षेत्र है, जहां कई गैंग अपना-अपना दबदबा बनाए रखना चाहते हैं और साथ में अंतर्राष्ट्रीय मोस्ट वांटेडों की नजर भी मुम्बई पर ही टिकी रहती है। ऐसे में चुनौतीपूर्ण पद को संभालना खुद के लिये बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसा ही कुछ मुंबई के नये पुलिस कमिश्नर परमबीर भडाना के परिजनों का मानना है। [caption id="attachment_392642" align="aligncenter" width="700"]Faridabad's Pavta Village son become Mumbai Police Commissioner फरीदाबाद के गांव पावटा का बेटा बना मुंबई का पुलिस आयुक्त[/caption] जब से फरीदबाद क्षेत्रवासियों को मालूम हुआ है कि उनके गांव पावटा का बेटा मुंबई का पुलिस कमिश्नर बना है तभी से परिजनों को बधाई देने के लिये लोग उनके घर आ जा रहे हैं। परिजनों की माने तो उन्हें बहुत खुशी है कि आज उनके परिवारिक सदस्य को इतना बड़ा पद मिला है और उन्हें उम्मीद भी है कि इस पद की जिम्मेदारी को बखूबी निभायेंगे। परिजनों को परमबीर भडाना के बारे में बताते हुए कहा कि परमबीर बहुत ही सरल स्वभाव के हैं जब भी गांव आते हैं तो बिल्कुल गांव के ही बच्चे की तरह सबसे मिलते हैं। सबका हालचाल पूछते हैं उनका जीवन सादा है। घर में भी चूल्हे की रोटियां उन्हें बहुत पसंद हैं। यह भी पढ़ेंहरियाणा में बनेगा विश्व का सबसे आधुनिक कंट्रोल रूम: DGP ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...