Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

किसानों ने पगड़ी पहनाकर सीएम को किया सम्मानित, गन्ने का भाव बढ़ाने पर खिलाया लड्डू

Written by  Arvind Kumar -- September 11th 2021 01:29 PM
किसानों ने पगड़ी पहनाकर सीएम को किया सम्मानित, गन्ने का भाव बढ़ाने पर खिलाया लड्डू

किसानों ने पगड़ी पहनाकर सीएम को किया सम्मानित, गन्ने का भाव बढ़ाने पर खिलाया लड्डू

चंडीगढ़। भाजपा किसान मोर्चा के किसान सदस्य शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने बाजरे और गन्ने का रेट बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को धन्यवाद दिया। किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनकड़ को सिरोपा पहनाकर और लड्डू खिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता खेती के मामले पर हरियाणा सरकार को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं वह पंजाब और राजस्थान में किसानों को हरियाणा के समान फसलों का भाव क्यों नहीं देते। यह भी पढ़ें-  मेट्रो स्टेशन पर सादी वर्दी में खड़ी थी महिला पुलिस, मनचलों ने कहा- 'आ चलती क्या?' यह भी पढ़ें- अगले महीने से नहीं चलेगी इन बैंकों की चेकबुक, नई के लिए तुरंत करें अप्लाई बता दें कि हरियाणा सरकार ने गन्ने के दाम में 12 रूपए की बढ़ोतरी की है। प्रदेश में गन्ने का भाव पहले 350 रूपए प्रति क्विंटल था जिसमें सरकार ने 12 रूपए की बढ़ोतरी कर 362 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया है।


Top News view more...

Latest News view more...