Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

किसानों ने मंडी बोर्ड सचिव के कार्यालय पर जड़ा ताला, यह रही वजह

Written by  Arvind Kumar -- September 28th 2020 02:28 PM
किसानों ने मंडी बोर्ड सचिव के कार्यालय पर जड़ा ताला, यह रही वजह

किसानों ने मंडी बोर्ड सचिव के कार्यालय पर जड़ा ताला, यह रही वजह

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू न होने को लेकर किसानों ने मंडी बोर्ड सचिव के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। साथ ही मंडी बोर्ड के अधिकारियों को घर भेज दिया। Farmers locked the office of Mandi Board Secretary दरअसल प्रदेश सरकार ने दावे किए थे कि कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल सहित चार जिलों में 26 सितंबर से धान की खरीद शुरू होगी। लेकिन खरीद शुरू ना होने से गुस्साए किसानों ने मंडी बोर्ड सचिव के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। Farmers locked the office of Mandi Board Secretary educareकिसानों का कहना है कि सरकार ने अगर जल्दी उनकी खरीद शुरू नहीं की तो वह आत्मदाह कर लेंगे। सरकार के तानाशाही रवैया के कारण मजदूर आढ़ती सब परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले की तरह ही खरीद चालू करनी चाहिए। इस समय पूरी मंडी धान से भरी हुई है और सरकार धान की खरीद नहीं कर रही है। यह भी पढ़ें: ओपी धनखड़ ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के धरने पर साधा निशाना

Farmers locked the office of Mandi Board Secretary धान की खरीद ना होने पर से गुस्साए किसान और आढ़ती जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Top News view more...

Latest News view more...