Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

किसानों ने रिलायंस पेट्रोल पंप और ट्रेंड शॉप को किया बंद

Written by  Arvind Kumar -- January 13th 2021 10:08 AM
किसानों ने रिलायंस पेट्रोल पंप और ट्रेंड शॉप को किया बंद

किसानों ने रिलायंस पेट्रोल पंप और ट्रेंड शॉप को किया बंद

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) तीन कृषि कानूनों की वापसी मांग को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी हैं। अब किसानों ने पिहोवा में रिलायंस पेट्रोल पंप और रिलायंस ट्रेंड शॉप को बंद कर दिया और सरकार और पूंजीपतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर Whatsapp की सफाई, कही ये बात [caption id="attachment_465694" align="aligncenter" width="700"]Protest Outside Petrol Pump किसानों ने रिलायंस पेट्रोल पंप और ट्रेंड शॉप को किया बंद[/caption] तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर सभी संगठनों ने फैसला लिया था कि वो रिलायंस के प्रोडक्ट बंद करने का काम करेंगे। इसी के चलते किसान संगठनों ने पिहोवा में रिलायंस के पेट्रोल पंप व रिलायंस ट्रेंड शॉप को बंद कर दिया। पिछले दिनों किसानों ने पंजाब में रिलायंस के टावरों को नुकसान पहुंचाया था। जिसके बाद रिलायंस को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा था। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कृषि कानूनों के लागू होने पर लगाई रोक [caption id="attachment_465696" align="aligncenter" width="700"]Protest Outside Petrol Pump किसानों ने रिलायंस पेट्रोल पंप और ट्रेंड शॉप को किया बंद[/caption] इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों के लागू होने पर रोक लगा दी है। साथ ही कृषि विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई है जो किसानों से बातचीत करेगी। हालांकि किसान कमेटी बनाने का पहले ही विरोध कर चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि किसान अब आंदोलन को लेकर क्या रणनीति बनाते हैं।


Top News view more...

Latest News view more...