Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

रबड़ फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग, सबकुछ जलकर राख

Written by  Vinod Kumar -- July 04th 2022 03:08 PM
रबड़ फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग, सबकुछ जलकर राख

रबड़ फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग, सबकुछ जलकर राख

फरीदाबाद/सुधीर शर्मा: थाना मुजेसर इलाके में स्थित सेक्टर-24 में एक रबड़ फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग ने फैक्ट्री को बड़ी तेजी से अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक रबड़ फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। बता दें कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रबड़ रखा गया था। इसी के चलते आग तेजी से फैली और देखते ही देखते सब कुछ राख हो गया। आग पर काबू पाने में लगभग आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता सब कुछ राख हो चुका था। वहीं, चश्मदीद के मुताबिक उनकी बगल वाली फैक्ट्री से आग लगने के चलते धुआं उठ रहा था। तब जाकर उन्हें फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी हुई, जिसके चलते बगल की अन्य फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कहा कि उन्हें जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। दमकल के साथ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। जांच के बाद ही नुकसान का आकलन हो पाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...