Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

मिर्जापुर में दुर्गा पंडाल के बाहर रखे इसरो के मिसाइल मॉडल में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

Written by  Vinod Kumar -- October 04th 2022 12:07 PM -- Updated: October 04th 2022 02:52 PM
मिर्जापुर में दुर्गा पंडाल के बाहर रखे इसरो के मिसाइल मॉडल में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

मिर्जापुर में दुर्गा पंडाल के बाहर रखे इसरो के मिसाइल मॉडल में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी

मिर्जापुर/ज्ञानेंद्र शुक्ला: दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर लगे मिसाइल मॉडल में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर फौरन काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर के कछवा में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर इसरो का मिसाइल मॉडल लगाया गया था। इस मिसाइल मॉडल ने अचानक आग पकड़ ली, अग लगते ही पंडाल में से अफरातफरी मच गई। हादसे के समय दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर भीड़ लगी थी। स्थानीय लोगो ने तत्काल अग्निशमन यंत्र से और आग पर पानी डाल कर काबू पाया।


बता दें कि इससे पहले भदोही में रविवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की घटना सामने आई थी। दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की वजह से करीब 64 लोग झुलस गए, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई थी। हादसे उस वक्त हुआ जब आरती का समय था। इसके साथ ही स्टेज पर झांकियां भी दिखाई जा रही थीं। कई लोग अपने बच्चों को कंधे पर उठाकर झांकियां दिखा रहे थे। पंडाल में लोगों की काफी भीड़ जमा थी। इसी बीच अचानक से आग भड़क गई और देखते देखते पूरे पंडाल में फैल गई।


Top News view more...

Latest News view more...