Advertisment

अंबाला में दो गुटों के बीच फायरिंग, दो बदमाशों को लगी पुलिस की गोली

author-image
Vinod Kumar
New Update
अंबाला में दो गुटों के बीच फायरिंग, दो बदमाशों को लगी पुलिस की गोली
Advertisment
अंबाला/कृष्णा बाली: छावनी के खटीक मंडी में देर रात आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में फायरिंग हुई। फायरिंग होने से क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही DSP राम कुमार सहित भारी संख्या मे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख फायरिंग करने आए बदमाश मोटरसाइकिल पर भाग खड़े हुए। बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया। स्टाफ रोड वक्फ बोर्ड के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। बदमाशों को रोकने के मकसद से पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोलाबारी में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए छावनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। publive-image मीडिया को जानकारी देते हुए अंबाला छावनी के डीएसपी राम कुमार ने बताया कि दो गुटों में लंबे समय से आपस में लड़ाई चल रही थी। दोनों गुट आपस में एक दूसरे पर फायरिंग करते रहते हैं। कल रात को भी अमन गोलू और अमन सोनकर में गोलीबारी हुई है। publive-image पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की बात कही।-
haryana firing ambala crime-news groups
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment