Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

बहराइच में बाढ़ पीड़ितों ने किया सांसद का घेराव, तहसील में दिया धरना, सीएम योगी के निर्देशों को भी अनसुना कर रहे अधिकारी

Written by  Vinod Kumar -- October 17th 2022 03:02 PM
बहराइच में बाढ़ पीड़ितों ने किया सांसद का घेराव, तहसील में दिया धरना, सीएम योगी के निर्देशों को भी अनसुना कर रहे अधिकारी

बहराइच में बाढ़ पीड़ितों ने किया सांसद का घेराव, तहसील में दिया धरना, सीएम योगी के निर्देशों को भी अनसुना कर रहे अधिकारी

बहराइच/ज्ञानेंद्र शुक्ला: बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित हुई जनपद बहराइच के मोतीपुर तहसील के तकरीबन 5 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों ने आज राहत सामग्री की मांग को लेकर सांसद अक्षयबर लाल गौड़ और तहसील कार्यालय का घेराव किया है। सांसद का घेराव कर रहे बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि बाढ़ की वजह से उनका सब कुछ बर्बाद हो चुका है, लेकिन तहसील प्रशासन की लापरवाही की वजह से बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा रही है, बल्कि राहत सामग्री वहां पहुंचाई जा रही है, जहां बाढ़ का कोई प्रकोप नहीं था। कई हजारों की संख्या में बाढ़ पीड़ित लगातार राहत सामग्री की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन तक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्हीं इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था और प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाते हुए यह निर्देशित किया था कि बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री समय से पहुंचाई जाए, लेकिन उसके बावजूद मुख्यमंत्री के निर्देशों को भी दरकिनार किया गया। आज 5 हज़ार से अधिक की संख्या में तहसील पहुंचे बाढ़ पीड़ित सांसद का घेराव कर रहे हैं और तत्काल उप जिला अधिकारी को हटाने की मांग कर रहे हैं। बहराइच के सांसद अक्षयबर लाल गौड़ का कहना है कि जनता तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है, जिसकी वजह से जनता में बेहद आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मोतीपुर तहसील के एसडीएम की लापरवाही की वजह से जनता भूखे मर रही है, वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...