Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- December 16th 2019 09:41 AM -- Updated: December 16th 2019 09:44 AM
पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार

पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार

भिवानी। (कृष्ण सिंह) एकाएक छाया कोहरा लोगों के लिए आफत बनकर आया। सुबह से ही पंजाब व हरियाणा में आसमान पर कोहरा छाया हुआ है। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई व लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों लग रहे हैं। हालांकि अंदेशा जताया जा रहा था कि बारिश के बाद धुंध व कोहरा जरूर छाएगा। अभी तक सूर्य देव के दर्शन ना होने की वजह से शीतलहर का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है। [caption id="attachment_369773" align="aligncenter" width="700"]Fog 2 पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार[/caption] बता दें कि 3 दिन तक लगातार हुई बारिश और बीच-बीच में हुई ओलावृष्टि के बाद जहां तापमान में पहले ही गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं एकाएक पड़े कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। [caption id="attachment_369774" align="aligncenter" width="700"]Fog 3 पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार[/caption] वाहन चालकों का कहना है कि लो विजिबिलिटी के चलते उन्हें वाहनों की रफ्तार मंद करनी पड़ी है तो दूसरी ओर आम जन की मानें तो आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। हालांकि किसान इस धुंध को गेहूं व सरसों की फसल के लिए रामबाण मान रहे हैं। यह भी पढ़ें: कलयुगी पिता ने अपने तीन बच्चों को नहर फेंक उतारा मौत के घाट ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...