Advertisment

पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार
Advertisment
भिवानी। (कृष्ण सिंह) एकाएक छाया कोहरा लोगों के लिए आफत बनकर आया। सुबह से ही पंजाब व हरियाणा में आसमान पर कोहरा छाया हुआ है। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई व लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों लग रहे हैं। हालांकि अंदेशा जताया जा रहा था कि बारिश के बाद धुंध व कोहरा जरूर छाएगा। अभी तक सूर्य देव के दर्शन ना होने की वजह से शीतलहर का प्रकोप भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
Advertisment
Fog 2 पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार बता दें कि 3 दिन तक लगातार हुई बारिश और बीच-बीच में हुई ओलावृष्टि के बाद जहां तापमान में पहले ही गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं एकाएक पड़े कोहरे ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। Fog 3 पंजाब-हरियाणा में सुबह से छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार वाहन चालकों का कहना है कि लो विजिबिलिटी के चलते उन्हें वाहनों की रफ्तार मंद करनी पड़ी है तो दूसरी ओर आम जन की मानें तो आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चला है। हालांकि किसान इस धुंध को गेहूं व सरसों की फसल के लिए रामबाण मान रहे हैं। यह भी पढ़ें: कलयुगी पिता ने अपने तीन बच्चों को नहर फेंक उतारा मौत के घाट ---PTC NEWS----
haryana punjab weather haryana-latest-news fog temperature haryana-news-in-hindi
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment