
नई दिल्ली। भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशी नागरिकों को देश में वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है। अब कोई भी विदेशी नागरिक भारत में वैक्सीन लगवा सकेगा।
हालांकि विदेशी नागरिकों को CoWIN पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पोर्टल पर पंजीकृत हो जाने के बाद, उन्हें टीकाकरण के लिए स्लॉट मिलेगा। उल्लेखनीय है कि भारत में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक रहते हैं। ऐसे में सरकार ये कदम इन नागरिकों के लिए बड़ी राहत है।
यह भी पढ़ें- पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
यह भी पढ़ें- शहीदों के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
इस बीच देश में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 54,91,647 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 51,45,00,268 हो गया है।