Advertisment

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक...पीएम मोदी ने लिखा भावुक संदेश

author-image
Vinod Kumar
New Update
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में 1 दिन का राष्ट्रीय शोक...पीएम मोदी ने लिखा भावुक संदेश
Advertisment
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की निधन हो गया। आज सुबह ही उन्हें एक शख्स ने दो गोलियां मारी थी। गोली लगने के बाद शिंजो आबे वहीं गिर गए थे। गोली लगने से उनकी दिल की धड़कनें रुक गई थी। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
Advertisment
शिंजों आबे के निधन पर भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं शिंजो आबे के निधन से बहुत दुखी हूं। वो एक वैश्विक नेता थे। बता दें कि शिंजो आबे और पीएम मोदी में गहरी दोस्ती थी। शिंजो आबे कई मुद्दों पर अंतर राष्ट्रीय स्तर पर भारत के साथ खड़े दिखाई दिए थे। Abe-passed-away-following-an-assassination-attempt-5 67 साल के शिंजो आबे को को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है। उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था। हमलावर ने शिंजो आबे पर दो गोलियां दागी। हमले के बाद बाद भी वो भागा नहीं, बल्कि वहीं खड़ा रहा। हमलावर की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। उसका नाम Yamagami Tetsuya है। उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई है। आरोपी सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रहा चुका है और उसकी उम्र 41 साल है। हमलावर ने बताया कि वो शिंजो आबे को मारने के मकसद से ही आया था। वो शिंजो आबे के कुछ फैसलों से खुश नहीं था। Abe-passed-away-following-an-assassination-attempt-4 बता दें कि जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजो आबे नारा सिटी में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान हत्यारे ने उन्हें दो गोलियां दाग दी। शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे थे। सबसे पहले साल 2006 में वो जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने बीमारी की वजह से पद छोड़ दिया था, लेकिन साल 2012 में वह फिर जापान के पीएम बने और 2020 तक इस पद पर बने रहे। Abe-passed-away-following-an-assassination-attempt-3 शिंजो आबे ने साल 2020 में पीएम पद छोड़ दिया था। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वह लंबे वक्त से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। वह जापान के सबसे लंबे वक्त तक पीएम रहने वाले नेता हैं।-
national-mourning shot shinzo-abe pm%e2%80%89modi former-japan-pm
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment