लखनऊ। अमेठी में मिली शानदार जीत के बाद सांसद स्मृति ईरानी के करीब पूर्व प्रधान पर शनिवार देर रात हमला हो गया। जानकारी मिली है कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
Advertisment
स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अहम भूमिका थी।
बताया जा रहा है कि घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पूर्व प्रधान घर के बाहर सो रहे थे। बता दें कि स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अहम भूमिका थी। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह का प्रभाव कई गांवों में है।
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद गांव में तनाव के हालात पैदा हो गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।