Advertisment

जानिए नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति पर क्या बोले पूर्व अध्यक्ष बराला?

author-image
Arvind Kumar
New Update
जानिए नए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति पर क्या बोले पूर्व अध्यक्ष बराला?
Advertisment
टोहाना। (सतीश अरोड़ा) पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ को हरियाणा भाजपा का नया अध्यक्ष चुने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ का अध्यक्ष के तौर पर चयन अनुभव के आधार पर हुआ है और केंद्रीय नेतृत्व का यह फैसला बहुत ही सराहनीय है।
Advertisment
publive-imageसुभाष बराला ने कहा कि ओपी धनखड़ पूर्व में मंत्री रहे हैं, भाजपा के संगठन में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने काम किया है, इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी में कई मोर्चों पर ओपी धनखड़ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में मुझे पूर्ण विश्वास है कि नए अध्यक्ष के तौर पर ओपी धनखड़ अपने लंबे अनुभव के जरिये हरियाणा में भाजपा के संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे और उनके नेतृत्व में संगठन और बेहतर ढंग से कार्य करेगा। Former president Barala on appointment of new BJP state president नए अध्यक्ष के चयन पर सुभाष बराला ने केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया है। सुभाष बराला ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद अपनी खुद की नई भूमिका के बारे में सवाल पर कहा कि भाजपा के संगठन में कार्यकर्ता को काम करने का अधिकार होता है। पार्टी संगठन में पद, जिम्मेदारी और भूमिका का चयन हमारा शीर्ष नेतृत्व करता है। Former president Barala on appointment of new BJP state president बराला ने कहा कि अध्यक्ष रहते हुए भी एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी संगठन में वह (बराला) पूर्ण इमानदारी से काम करते आ रहे हैं और आगे भी पार्टी की ओर से जो भी नई भूमिका या जिम्मेदारी मुझे दी जाएगी उसे भी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का कार्य करूंगा। ---PTC NEWS----
bjp-leader-subhash-barala haryana-bjp-president-op-dhankar
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment