Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

आज भारत रत्न से नवाजे जाएंगे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

Written by  Arvind Kumar -- August 08th 2019 12:17 PM -- Updated: August 08th 2019 02:16 PM
आज भारत रत्न से नवाजे जाएंगे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

आज भारत रत्न से नवाजे जाएंगे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाजा जाएगा। उनके अलावा यह पुरस्कार मरणोपरांत असम के गायक भूपेन हजारिका और सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख को भी दिया जाएगा। [caption id="attachment_326943" align="aligncenter" width="700"]Bharat Ratan 1 आज भारत रत्न से नवाजे जाएंगे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दो अन्य को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान[/caption] राष्ट्रपति भवन में शाम 6 बजे से शुरू होने वाले एक कार्यक्रम में इन विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। भारत रत्न सम्मान का एलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को किया गया था। [caption id="attachment_326944" align="aligncenter" width="700"]Bharat_Ratna आज भारत रत्न से नवाजे जाएंगे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दो अन्य को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान[/caption] आपको बता दें कि कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में असाधारण और उल्लेखनीय राष्ट्र सेवा करने वालों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान दिया जाता है। यह भी पढ़ेंआज शाम चार बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

—PTC NEWS—
पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

Top News view more...

Latest News view more...