Sun, May 24, 2026
Whatsapp

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में हुई मौत

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- September 04th 2022 05:30 PM
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में हुई मौत

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में हुई मौत

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में मौत हो गई। अहमदाबाद से मुंबई आते समय उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है। इस घटना में कार चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब सवा तीन बजे के आसपास हुआ। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 54 साल के साइरस मिस्‍त्री पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे। साइरस मिस्‍त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। उनका जन्म 4 जुलाई 1968 को आयरलैंड में हुआ था। साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मिस्त्री समेत सभी घायलों को कासा के अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दो लोगों को डेड घोषित कर दिया गया। दो घायलों का इलाज किया जा रहा है।   साइरस मिस्त्री ने 1991 में अपने पारिवारिक व्यवसाय में शामिल हो गए थे। 1994 में शापूरजी पालोनजी ग्रुप के डायरेक्टर बने। उनकी अगुवाई में कंपनी ने भारत के सबसे बड़े सबसे बड़े पोर्ट, रेलवे पुल और भारत के सबसे ऊंचे रेसिडेंशियल टावर का निर्माण किया। पालोनजी ग्रुप का कारोबार रियल एस्टेट, हॉस्पिटेलिटी कपड़े से लेकर बिजनेस ऑटोमेशन तक फैला हुआ है। पालोनजी ग्रुप भारत की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शुमार है।   साइरस मिस्त्री टाटा ग्रुप के चेयरमैन भी बने थे। उनके निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई लोगों ने दुख जताया है।


Electrical Saftey authority

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK