BJP में शामिल होने की खबरों का पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने किया खंडन
चंडीगढ़। हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने BJP में शामिल होने की खबरों को निराधार बताया है। उनके कार्यालय की ओर से इस बाबत बयान जारी किया गया है और इन खबरों का खंडन किया गया है। विनोद शर्मा ने कहा कि हरियाणा जनचेतना पार्टी प्रदेश हित में काम कर रही है और करती रहेगी। बता दें कि इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा भाजपा में शामिल हो रहे हैं और वे कालका उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। हालांकि इन सब अटकलों पर खुद विनोद शर्मा ने विराम लगा दिया है। यह भी पढ़ें- फसल खरीद प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश यह भी पढ़ें- कोरोना को देखते हुए सार्वजनिक रूप से नहीं मनाई जाएगी होली, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीगौरतलब है कि कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता हाल ही में रद्द की गई है। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप चौधरी को 3 साल की सजा होने के चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है। इस वजह से कालका सीट खाली घोषित की गई है।