Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

दो बहनों से दुष्कर्म और उनकी हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Written by  Arvind Kumar -- August 11th 2021 11:28 AM
दो बहनों से दुष्कर्म और उनकी हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

दो बहनों से दुष्कर्म और उनकी हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत। सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) और उनकी हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गैंगरेप किया और फिर दोनों बहनों को फसलों में छिड़काव वाला कीटनाशक जबरन पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उनको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हिमाचल में 22 अगस्त तक स्कूल बंद, बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए बदला नियम यह भी पढ़ें- दो बहनों की गैंगरेप के बाद हत्या, आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें कर रही छापेमारी चारों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी अरुण कुमार, फूलचंद, दुखन पंडित व रामसुहाग सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिगया गया है। पुलिस अब चारों से गहनता से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में परिवार के लोगों ने पहले पुलिस को सर्पदंश से मौत होने की सूचना दी थी। शक होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद कीटनाशक के प्रभाव से मौत होने का मामला सामने आया। उसके बाद पुलिस ने परिवार को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो किशोरियों की मां ने चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की शिकायत पुलिस को दी। आरोपित युवकों ने किशोरियों की मां को मुंह खोलने पर परिवार सहित हत्या की चेतावनी दी थी।


Top News view more...

Latest News view more...