Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

यमुना में नहाने गए चार दोस्त बहे, दो को बचाया गया दो की जीवनलीला समाप्त

Written by  Arvind Kumar -- July 27th 2020 08:46 AM
यमुना में नहाने गए चार दोस्त बहे, दो को बचाया गया दो की जीवनलीला समाप्त

यमुना में नहाने गए चार दोस्त बहे, दो को बचाया गया दो की जीवनलीला समाप्त

सोनीपत। (जयदीप राठी) सोनीपत के मुरथल यमुना के मिमारपुर घाट पर स्नान करने गए मलिकपुर गांव के चार छात्र यमुना में डूब गए। लोगों की मदद से दो छात्रों को बचा लिया गया, लेकिन दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे गोताखोरों ने दोनों लड़कों के शवों को यमुना से बाहर निकाला। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। वहीं एक साथ गांव के दो किशोरों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दरअसल सोनीपत के गांव मलिकपुर के रहने वाले चार दोस्त रविवार को करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार होकर यमुना स्नान को गए थे। उनमें साहिल, आशीष उर्फ आशु, प्रवीण व संयम शामिल थे। चारों 12वीं कक्षा के छात्र हैं उनकी उम्र करीब 17 वर्ष है। चारों जब यमुना में स्नान करने लगे तो यमुना में बने भंवर में फंस गए। चारों को डूबता देख आसपास स्नान कर रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।   Four friend went to bath in Yamuna, two died, two were saved इस दौरान प्रवीण को लोगों ने बचा लिया और संयम भी बाहर आ गया। लेकिन आशीष व साहिल यमुना में ही डूब गए। हालांकि गोताखोरों ने दोनों के शवों को ढूंढ निकाला और पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। Four friend went to bath in Yamuna, two died, two were saved इस हादसे की जानकारी देते हुए मिमारपुर चौकी इंचार्ज सब्बल सिंह ने बताया कि यमुना में स्नान करते दो किशोर डूब गए थे। गोताखोरों की टीम को बुलाकर तलाशी अभियान चलाया गया। दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिए हैं। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...