Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

मीका सिंह के बाद FWICE के निशाने पर दिलजीत दोसांझ, वीजा रद्द करने की मांग

Written by  Arvind Kumar -- September 11th 2019 11:58 AM -- Updated: September 11th 2019 12:48 PM
मीका सिंह के बाद FWICE के निशाने पर दिलजीत दोसांझ, वीजा रद्द करने की मांग

मीका सिंह के बाद FWICE के निशाने पर दिलजीत दोसांझ, वीजा रद्द करने की मांग

नई दिल्ली। मीका सिंह के बाद एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) के निशाने पर आ गया है। FWICE के मुताबिक दोसांज 21 सितंबर को अमेरिका में एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले हैं। प्रोग्राम के लिए दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तान के रेहान सिद्दकी का न्योता स्वीकार कर लिया है।

इसी का विरोध करते हुए FWICE का कहना है कि दिलजीत दोसांझ अगर इस प्रोग्राम में परफॉर्म करते हैं तो यह दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के मौजूदा हालात को देखते हुए गलत उदाहरण पेश करेगा। FWICE ने विदेश मंत्रालय को इस बाबत एक पत्र लिखा है और उसके जरिए दिलजीत दोसांझ का अमेरिका में परफॉर्मेंस के लिए दिया गया वीजा कैंसल करने की मांग की है। [caption id="attachment_338773" align="aligncenter" width="700"]diljit-dosanjh 1 मीका सिंह के बाद FWICE के निशाने पर दिलजीत दोसांझ, वीजा रद्द करने की मांग[/caption] हालांकि सिंगर दिलजीत दोसांझ ने FWICE के पत्र के बाद अपना दौरा स्थगित कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वो अपने देश से प्यार करते हैं और हमेशा राष्ट्रहित में देश के साथ खड़े रहेंगे। वहीं दोसांझ ने साफ किया कि उन्हें FWICE के पत्र की जानकारी न्यूज आर्टिकल के जरिए लगी है। उन्हें फेडरेशन की तरफ से इससे पहले कोई जानकारी नहीं मिली है। दोसांझ ने कहा कि उनका एग्रीमेंट श्री बालाजी एंटरटेनमेंट से है और फेडरेशन की तरफ से जिस शख्स का नाम पत्र में लिखा गया है, उससे उनका कोई 'संबंध' नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले FWICE ने गायक मीका सिंह पर बैन लगाया था। मीका सिंह का प्रोग्राम भी रेहान सिद्दीकी ने ही ऑर्गनाइज किया था। मीका ने पाकिस्तान जाकर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच परवेज मुशर्रफ के एक रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म किया था। यह भी पढ़ें : रणदीप सिंह ने जीता PTC पंजाबी Mr Punjab 2019 का टाइटल ---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...